RRB NTPC Graduate Level Recruitment 2026: 3,548 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू

RRB NTPC Graduate Level Recruitment 2026 में 3548 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि, योग्यता, आयु सीमा, सैलरी, फीस और चयन प्रक्रिया की जानकारी आसान भाषा में इस आर्टिकल में जानें।

परिचय

रेलवे में सरकारी नौकरी पाने के लिए तैयारी कर रहे युवाओ के लिए एक सुनहरा अवसर है। हाल ही में रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने Centralised Employment Notification (CEN) No. 06/2026 के तहत कुल 3,548 पदों पर भर्ती निकाली है।

इसमें पद की बात करे तो – Goods Train Manager, Senior Clerk Cum Typist, Junior Accounts Assistant Cum Typist और Chief Commercial Cum Ticket Supervisor जैसे पद शामिल किये गए हैं।

आपको बता दे की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 अक्टूबर 2026 से शुरू किये गए हैं। योग्य उम्मीदवार 6 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे तक अपना आवेदन कर सकते हैं। एक बात का ध्यान रखे की आवेदन भरने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई पात्रता, आयु सीमा और पदों की शर्तें ध्यान से जरूर पढ़ें।

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: पद की डिटेल 

जानकारी विवरण
भर्ती का नाम RRB NTPC Graduate Level Recruitment 2026
भर्ती बोर्ड Railway Recruitment Boards
नोटिफिकेशन नंबर CEN 06/2026
कुल पद 3,548 पद 
आवेदन शुरू 8 अक्टूबर 2026 से 
अंतिम तिथि 6 नवंबर 2026 तक 
आवेदन मोड ऑनलाइन कर सकते है
नौकरी स्थान भारतीय रेलवे में निर्धारित स्थान
शुरुआती मूल वेतन ₹29,200 से ₹35,400 तक

RRB NTPC Graduate Level भर्ती 2026 क्या है?

NTPC का पूरा नाम Non-Technical Popular Categories है। आपको बता दे की इस भर्ती के माध्यम से रेलवे के विभिन्न वाणिज्यिक, परिचालन, लेखा और प्रशासनिक कार्यों के लिए ग्रेजुएट उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। यह भर्ती पूरे भारतीय रेलवे के लिए है।

भर्ती की Latest Update और Important Dates

ध्यान दे – रेल मंत्रालय की 11 अक्टूबर 2026 की आधिकारिक सूचना के अनुसार, CEN 06/2026 के तहत आवेदन प्रक्रिया वर्तमान में चालू है। आपको महत्वपूर्ण तिथियाँ नीचे दी गई हैं –

कार्यक्रम तारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू 8 अक्टूबर 2026 से
आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2026, तक
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 8 नवंबर 2026 तक
आवेदन में सुधार की अवधि 9–18 नवंबर 2026
CBT परीक्षा तिथि इसके लिए आधिकारिक घोषणा की प्रतीक्षा करें

परीक्षा की तारीख और आगे के चरणों के लिए आधिकारिक RRB वेबसाइट पर जारी नोटिस जरूर देखें।

Vacancy Details [ भर्ती की जानकरी ] – पदों की संख्या

इस भर्ती में कुल 3,548 रिक्तियाँ चार पदों के लिए घोषित की गई हैं। पदों की जानकारी आपको यहां नीचे दी गयी है –

पद का नाम रिक्तियाँ प्रारंभिक मूल वेतन
Goods Train Manager 2,750 ₹29,200
Senior Clerk Cum Typist 371 ₹29,200
Junior Accounts Assistant Cum Typist 300 ₹29,200
Chief Commercial Cum Ticket Supervisor 127 ₹35,400
कुल 3,548 —

श्रेणीवार और रेलवे बोर्ड के अनुसार रिक्तियों के विवरण के लिए विस्तृत CEN 06/2026 नोटिफिकेशन जरूर देखें।

भर्ती की योग्यता –

शैक्षणिक योग्यता

आपको बता दे की इस बहरति के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री या उसके समकक्ष योग्यता होनी आवश्यक है। इसके साथ आपको संबंधित पद की अन्य शर्तें भी पूरी करनी होंगी। अंतिम वर्ष या परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे उम्मीदवार अपनी पात्रता का निर्णय आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए नियमों के अनुसार करें।

आयु सीमा और आयु में छूट

भर्ती के लिए आयु सीमा और आयु में छूट की जानकरी आपको यहां  गयी है –

विवरण नियम
न्यूनतम आयु 18 वर्ष
अधिकतम आयु 33 वर्ष
आयु गणना की तारीख 1 जनवरी 2027
आरक्षित वर्गों को छूट लागू सरकारी नियमों के अनुसार

SC, ST, OBC-NCL और अन्य पात्र श्रेणियों को नियमानुसार आयु में छूट मिल सकती है। अपनी श्रेणी के लिए आप ऑफिसियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन से जरूर चेक करे।

Application Fees: आवेदन शुल्क

भर्ती की आवेदन शुल्क और परीक्षा में उपस्थित होने के बाद मिलने वाली संभावित वापसी के नियम श्रेणी के अनुसार लागू किये जाते हैं। आपको बता दे की भुगतान से पहले आप आवेदन पोर्टल पर दिखने वाली फीस और नोटिफिकेशन की जाँच जरूर करें।

उम्मीदवार की श्रेणी शुल्क संबंधी जानकारी
सामान्य और अन्य गैर-छूट श्रेणियाँ आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार
पात्र आरक्षित एवं रियायती श्रेणियाँ लागू रियायती दर के अनुसार
शुल्क वापसी निर्धारित पात्रता और शर्तों के अनुसार

इस बात का ध्यान दे की आप शुल्क की सही राशि बिना सटीक जानकरी के न भरें। आवेदन की रसीद आप सुरक्षित रखें।  

भर्ती में चयन प्रक्रिया की सारी जानकरी आपको यहाँ आसान भाषा में बताई गयी है –

चयन प्रक्रिया में यह निम्न तरीको के आधार पर चयन किया जाता है –

  1. CBT 1: प्रारंभिक कंप्यूटर आधारित परीक्षा।
  2. CBT 2: अगले चरण के लिए निर्धारित कंप्यूटर आधारित परीक्षा।
  3. Document Verification: शैक्षणिक, आयु और श्रेणी संबंधी दस्तावेजों की जाँच।
  4. Medical Examination: संबंधित पद के निर्धारित मेडिकल मानकों के अनुसार जाँच।

आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस भर्ती में Senior Clerk Cum Typist और Junior Accounts Assistant Cum Typist पदों के लिए Computer-Based Typing Skill Test (CBTST) से छूट दी गई है। हालांकि, बुनियादी कंप्यूटर और टाइपिंग दक्षता का आकलन नियुक्ति के बाद किया जा सकता है।

Salary Details: वेतन कितना मिलेगा ?

आपको बता दे की वेतन – 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के पे लेवल के अनुसार निर्धारित किया गया है। यहां नीचे आपको वेतन के बारे में ज्यादा जानकरी दी गयी है आप इन्हे ध्यान से पढ़े –

  • Pay Level 6:-  Chief Commercial Cum Ticket Supervisor के लिए शुरुआती मूल वेतन ₹35,400 प्रतिमाह तक होता है।
  • Pay Level 5:- अन्य तीन पदों के लिए शुरुआती मूल वेतन ₹29,200 प्रतिमाह तक होता है।

ध्यान दे की इसके अतिरिक्त नियमानुसार लागू भत्ते मिल सकते हैं। वास्तविक मासिक वेतन पोस्टिंग, भत्तों और लागू सेवा नियमों पर निर्भर करेगा।

Required Documents: जरूरी दस्तावेज

इस भर्ती के लिए जो जरूरी दस्तावेज आपको चाहिए होते है उनके बारे में यहां नीचे आपको आर्टिकल में बताया गया है। आवेदन से पहले ये दस्तावेज और जानकारियाँ तैयार रखें –

  • आधार कार्ड या अन्य मान्य पहचान कागज
  • शैक्षणिक प्रमाणपत्र और ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  • निर्धारित प्रारूप में फोटो और हस्ताक्षर
  • श्रेणी प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
  • PWBD या अन्य छूट संबंधी प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
  • सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

RRB NTPC Graduate Level भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें ?

आपको यह आवेदन करने की आसान प्रक्रिया स्टेप बाई स्टेप आसान भाषा में बताई गयी है। आप इन स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना आवेदन ऑनलाइन कर सकते हो।

Step 1: सबसे पहले आपको आधिकारिक RRB वेबसाइट या आवेदन पोर्टल को गूगल पर जाकर ओपन करना है।

Step 2: इसके बाद आपको CEN 06/2026 NTPC Graduate भर्ती का लिंक चुनकर उसके पहले निर्देश पढ़ना है और फिर अपना रजिस्ट्रेशन करना है।

Step 3: फिर आपको वहा आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरना है और वह मांगे गए आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना है।

Step 4: उसके बाद लागू शुल्क का भुगतान करन है फिर फॉर्म को सबमिट करना है। आपको फिर उसे आवेदन का प्रिंट निकाल लेना है और उसे अपने पास सुरक्षित रखना है।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

जो युवा इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे है उनके लिए यहां कुछ जरुरी सलाह दी गयी है ताकि उन्हें आवेदन करने में कोई परेशानी नहीं आये-

  • आवेदन की अंतिम तारीख का इंतजार न करें।
  • पद की योग्यता और मेडिकल मानक ध्यान से पढ़ें।
  • परीक्षा के सिलेबस और CBT पैटर्न के अनुसार तैयारी करें।
  • केवल आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन करें।
  • आवेदन नंबर, भुगतान रसीद और लॉगिन विवरण सुरक्षित रखें।

Common Mistakes to Avoid

कुछ गलतिया ऐसी होती है जिन्हे आमतौर पर उमीदवार आवेदन करते समय करते है, आपको इनका खासतोर पर ध्यान रखना है –

  1. आयु गणना की तारीख गलत समझना।
  2. ग्रेजुएशन संबंधी पात्रता जाँचे बिना आवेदन करना।
  3. गलत श्रेणी या प्रमाणपत्र विवरण भरना।
  4. फोटो या हस्ताक्षर गलत प्रारूप में अपलोड करना।
  5. शुल्क भुगतान अधूरा छोड़ देना।
  6. अंतिम तिथि और समय को नजरअंदाज करना।
  7. अनधिकृत वेबसाइट या एजेंट पर भरोसा करना।
  8. आवेदन सबमिट करने के बाद उसकी प्रति सुरक्षित न रखना।

FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. RRB NTPC Graduate Level Recruitment 2026 में कितने पद हैं ?

इस भर्ती में कुल 3,548 पद घोषित किए गए हैं।

2. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है ?

आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2026 तक है।

3. आवेदन कब शुरू हुए ?

ऑनलाइन आवेदन 8 अक्टूबर 2026 से शुरू हुए।

4. इस भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकता है ?

इस भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन या समकक्ष योग्यता वाले पात्र उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

5. आयु सीमा क्या है ?

निर्धारित आयु सीमा 18 से 33 वर्ष है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाती है।

6. सबसे अधिक रिक्तियाँ किस पद पर हैं ?

सबसे अधिक रिक्तिया Goods Train Manager के लिए 2,750 पद हैं।

7. शुरुआती मूल वेतन कितना है ?

शुरुवाती मूल वेतन पद के अनुसार ₹29,200 या ₹35,400 प्रतिमाह तक होता है।

8. चयन कैसे होगा ?

चयन के लिए मुख्य चरण CBT 1, CBT 2, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण हैं।

9. क्या आवेदन ऑनलाइन करना होगा ?

हाँ, आवेदन आधिकारिक RRB आवेदन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।

10. क्या परीक्षा की तारीख घोषित हुई है ?

परीक्षा की तारीख के लिए आधिकारिक RRB नोटिस देखें।

11. क्या आरक्षित वर्गों को आयु में छूट मिलेगी?

हाँ, पात्र श्रेणियों को लागू नियमों के अनुसार छूट मिल सकती है।

12. आधिकारिक नोटिफिकेशन कहाँ मिलेगा?

आधिकारिक नोटिफेक्शन RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर CEN 06/2026 भर्ती सेक्शन में देखें।

निष्कर्ष

RRB NTPC Graduate Level Recruitment 2026 – यह भर्ती ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए रेलवे में करियर बनाने का अवसर है। आवेदन करने से पहले पदवार रिक्तियाँ, आयु सीमा, फीस और अन्य शर्तें आधिकारिक नोटिफिकेशन से मिलाएँ। समय रहते आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी के साथ आधिकारिक अपडेट भी नियमित रूप से देखते रहें।

नोट – सही और सटीक जानकरी के लिए हमेशा ऑफिसियल वेबसाइट द्वारा ही जानकरी प्राप्त करे।

Leave a Comment