Junior Court Assistant Vacancy 2026 – 250 पदों पर भर्ती, योग्यता, सैलरी और आवेदन

हेलो दोस्तों, इस आर्टिकल में आपको Junior Court Assistant Vacancy 2026 के बारे में पूरी जानकारी आसान भाषा में बताई गयी है। इसमें आपको वेकेंसी की आवेदन प्रकिया, योग्यता, भर्ती के पद, सैलरी और अनीतिम तिथि इन सब के बारे में सम्पूर्ण जानकरी दी गयी है तो आप इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पूरा पढ़े।

भर्ती का परिचय 

आपको बता दे की जो उमीदवार सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है उनके लिए यह ख़ुशी की बात है। Supreme Court of India में आपको नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मिला है। सुप्रीम कोर्ट ने Junior Court Assistant (JCA) के 250 अस्थायी पदों के लिए भर्ती निकाली है जिसका शुरुआती बेसिक वेतन ₹35,400 प्रतिमाह तक मिलेगा।

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। जो योग्य उम्मीदवार है वो  28 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने से पहले आप अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, टाइपिंग स्पीड और परीक्षा के चरणों को जरूर समझे। भर्ती से जुड़ी अंतिम व सटीक जानकारी सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विज्ञापन से जरूर चेक करें।

Junior Court Assistant Vacancy 2026 – Overview

यहां आपको इस भर्ती की जानकरी टेबल में दी गयी है जिसे आप आसानी से समझ सकते हो –

जानकारी विवरण
भर्ती का नाम Junior Court Assistant Recruitment 2026
विभाग Supreme Court of India – विभाग 
कुल पद 250 अस्थायी रिक्तियां ( पद )
आवेदन शुरू 7 अक्टूबर 2026 से 
अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 तक 
आवेदन मोड ऑनलाइन आवेदन
नौकरी स्थान नई दिल्ली
शुरुआती बेसिक वेतन ₹35,400 प्रतिमाह तक 
आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in

Junior Court Assistant Vacancy 2026 क्या है ?

Junior Court Assistant Vacancy की बात करे तो आपको बता दे की यह एक सुप्रीम कोर्ट की Registry ( रजिस्ट्री ) में काम करने वाला एक प्रशासनिक पद है। इसमें हम काम की बात करे तो इस पद पर कार्यालय से जुड़े काम जैसे –  रिकॉर्ड संभालने, कंप्यूटर पर जानकारी दर्ज करने और अन्य निर्धारित कार्यालयी जिम्मेदारियों में सहायता करने का काम हो सकता है।

यह भर्ती सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया की ओर से जारी की गई है। विज्ञापन के अनुसार इस भर्ती में कुल 250 पद अस्थायी रिक्तियों के रूप में बताए गए हैं। अस्थायी रिक्तियों का मतलब होता है की किसी खास एक पद के लिए यह भर्ती नहीं है इसमें अलग अलग पद और कार्य हो सकते है। पदों की संख्या प्रशासनिक आवश्यकता के अनुसार बदली जा सकती है।

Latest Update – आवेदन की प्रक्रिया जारी 

ध्यान दे की सुप्रीम कोर्ट ने 30 सितंबर 2026 को भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 अक्टूबर से शुरू हुए और इसकी अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 तक बताई गयी है।

इसमें हम एग्जाम की बात करे तो – Objective Type Test की संभावित तारीख 20 नवंबर 2026 बताई गई है। टाइपिंग टेस्ट, Descriptive Test और इंटरव्यू की तारीखें बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएंगी, आप वहा से नोटिफेक्शन देख सकते है।

Important Dates -भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां 

इस टेबल में आपको भर्ती से जुडी सभी महत्वपूर्ण डेट बताई गयी है आप इसे अच्छे से पढ़ ले –

कार्यक्रम तारीख
आधिकारिक विज्ञापन 30 सितंबर 2026 को जारी हुए 
ऑनलाइन आवेदन शुरू 7 अक्टूबर 2026 से 
आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026, तक 
Objective Type Test 20 नवंबर 2026, संभावित डेट है 
अन्य परीक्षाएं और इंटरव्यू बाद में घोषित होंगे

Vacancy Details – पदों की संख्या

यहां आपको भर्ती की जानकारी में उसके पदों की संख्या बताई गयी है –

पद का नाम रिक्तियां
Junior Court Assistant 250 अस्थायी पद

ध्यान दे की आधिकारिक विज्ञापन में कुल पदों की संख्या अस्थायी बताई गई है। श्रेणीवार रिक्तियों की पुष्टि के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर मूल नोटिफिकेशन जरूर देखें।

Eligibility Criteria – भर्ती की योग्यता और आयु सीमा

Educational Qualification – शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए हम इसकी शैक्षणिक योग्यता के बारे में बात करे तो इसके लिए उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Bachelor’s Degree होनी आवश्यक बताई गयी है। इसके साथ कंप्यूटर पर काम करने का ज्ञान और अंग्रेजी में कम से कम 35 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड जरूरी बताई गयी है।

Age Limit – आयु सीमा 

इसके अंतर्गत आयु सीमा की बात की जाये तो – 1 सितंबर 2026 को उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी आवश्यक बताई गयी है।

इस भर्ती में आयु सीमा में छूट प्रदान करने की जानकरी आपको यहां नीचे दी गयी टेबल में बताई गयी है –

श्रेणी आयु संबंधी नियम
सामान्य वर्ग 18 से 30 वर्ष
SC/ST/OBC-NCL सरकारी नियमों के अनुसार पात्र छूट
PwBD लागू नियमों के अनुसार छूट
Ex-Servicemen लागू नियमों के अनुसार छूट
Freedom Fighters के पात्र आश्रित विज्ञापन में दिए नियमों के अनुसार

सुप्रीम कोर्ट के अनुसार अलग अलग पद के लिए आयु सीमा में छूट प्रदान की जाती है। सही और सटीक जानकरी के लिए उमीदवार को ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर जाँच जरूर करनी चाहिए।

Application Fees – भर्ती की आवेदन शुल्क

इस भर्ती में जो आवेदन शुल्क बताई गयी है वो आपको यहां नीचे टेबल में दी गयी है आप इसे अच्छे से पढ़ ले –

उम्मीदवार की श्रेणी आवेदन शुल्क
General/Unreserved ₹1,500
SC/ST/OBC-NCL ₹750
Ex-Servicemen/PwBD ₹750

आपको बता दे की शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। बैंक से अगर जमा करा रहे हो तो शुल्क अतिरिक्त हो सकता है। इस बात का ध्यान रखे की एक बार आवेदन शुल्क जमा करने के बाद यह आवेदन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा, इसलिए भुगतान से पहले अपनी श्रेणी और जिस पद के लिए आवेदन कर  रहे हो उसको अच्छी तरह से चेक कर ले।

Selection Process: चयन कैसे होगा ?

इस भर्ती के सलेक्शन प्रोसेस की बात की जाये तो आपको बता दे की Junior Court Assistant भर्ती में चार चरण निर्धारित हैं जो यहां बताये गए है –

  1. Objective Type Test – इस टेस्ट में 100 प्रश्न होंगे, 100 अंक के होंगे और 1 घंटा 30 मिनट का समय होगा। इसमें General English, General Aptitude, General Knowledge, संविधान व न्यायपालिका से संबंधित प्रश्न दिए जाते है और सुप्रीम कोर्ट के नियम और Computer Knowledge के प्रश्न भी इसमें शामिल होते हैं।
  2. Typing Speed Test – इसके अंतर्गत कंप्यूटर पर अंग्रेजी में न्यूनतम 35 शब्द प्रति मिनट की स्पीड जरूरी है। यह टेस्ट 50 अंकों का होता है।
  3. Descriptive Written Test – अंग्रेजी भाषा में Comprehension, Precis Writing और Essay Writing शामिल होते है। यह 100 अंकों का व दो घंटे का टेस्ट होता है।
  4. Interview – सबसे अंतिम चरण में उमीदवार का इंटरव्यू होता है जो 25 अंकों का होगा।

नोट – ध्यान दे की Objective Test में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की Negative Marking होती है।

Salary Details – Junior Court Assistant Salary 2026- सैलरी

इस भर्ती की सैलेरी की बात करे तो इस पद का शुरुआती बेसिक वेतन ₹35,400 प्रतिमाह तक होता है। यह Level-6 Pay Matrix में आता है। इसके अतिरिक्त लागू नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और अन्य स्वीकार्य सुविधाएं मिल सकती हैं। कुल वेतन पोस्टिंग और लागू भत्तों पर निर्भर करेगा; इसलिए बेसिक वेतन और हाथ में मिलने वाली सैलरी दोनों सामान नहीं होगी।

Required Documents – भर्ती के लिए जरूरी दस्तावेज

Junior Court Assistant Vacancy 2026 के आवेदन के लिए जो मुख्य दस्तावेज चाहिए होते है वो यहां आर्टिकल में आपको नीचे बताये गए है तो आप इन्हे ध्यानपूर्वक पढ़ ले और आवेदन करते समय इन दस्तावेजों को अपने पास तैयार रखे –

  • हाल की पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
  • कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रमाणपत्र
  • Graduation की डिग्री और मार्कशीट
  • जाति या समुदाय प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
  • PWBD ( पर्सन विद बेंचमार्क डिसेबिलिटी ) प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
  • सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

आवेदन कैसे करें ?

इस भर्ती के आवेदन प्रक्रिया की बात की जाये तो यहां आपको आसान भाषा में स्टेप बाई स्टेप आवेदन प्रक्रिया बताई गयी है। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से अपना आवेदन ऑनलाइन कर सकते हो।

Step 1: सबसे पहले आपको गूगल पर जाकर सुप्रीम कोर्ट की Recruitment वेबसाइट को ओपन करना है। यहां दिए गए लिंक पर क्लिक करके डायरेक्ट ऑफिसियल वेबसाइट पर जा सकते हो।

Step 2: उसके बाद आपको वहा “Junior Court Assistant-2026” का ऑनलाइन आवेदन लिंक दिखाई देगा, उसको आपको ओपन करना है।

Step 3: फिर आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना है जिसमे अपनी  व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य मांगी गयी जानकारी को भरना है। साथ में आपको अपनी  फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करना है।

Step 4: उसके बाद आपको वहा मांगी गयी श्रेणी के अनुसार शुल्क को जमा करना है और अपना फॉर्म सबमिट करना है।

ध्यान दे आपको आवेदन संख्या अपने पास नोट कर लेना है और भरे हुए फॉर्म की कॉपी निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखना है।

इस बात का ध्यान रखे की आवेदन जमा करने के बाद उसमें बदलाव की अनुमति सीमित या अनुपलब्ध हो सकती है। इसलिए आप आवेदन को सबमिट करने से पहले सभी जानकारी जरूर जाँचें।

Important Links

यहां कुछ भर्ती के महत्वपूर्ण लिंक दिए गए है आप इन्हे अच्छे से देख ले –

लिंक विवरण
Official Notification PDF भर्ती विज्ञापन देखें
Apply Online ऑनलाइन आवेदन करें
Official Website Supreme Court of India

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है और इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे है उन्हें यहां बताई गयी कुछ खास बातो का ध्यान रखना है ताकि आपका नौकरी पाने का सपना जल्दी पूरा हो –

  • टाइपिंग टेस्ट की तैयारी अभी से करें और नियमित अभ्यास करें।
  • अंग्रेजी Comprehension, Precis और Essay Writing पर ध्यान दें।
  • Objective Test के लिए Computer Knowledge और संविधान से जुड़े विषय पढ़ें।
  • आवेदन संख्या, भुगतान रसीद और फॉर्म की कॉपी सुरक्षित रखें।
  • परीक्षा और एडमिट कार्ड के अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

Common Mistakes to Avoid

कई बार उमीदवार आवेदन करते समय बहुत सी गलतिया करते है जिनसे उनका फार्म गलत हो जाता है और कई सारी प्रॉब्लम आ जाती है। आपको यहां आवेदन करते समय होने वाली कुछ गलतियों के बारे में बताया गया है जिनका आपको खासतौर पर ध्यान रखना है –

  1. अंतिम तिथि और आवेदन का समय गलत समझना।
  2. Graduation की योग्यता पूरी न होने पर आवेदन करना।
  3. अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड का अभ्यास न करना।
  4. गलत जन्मतिथि या श्रेणी भरना।
  5. दस्तावेज गलत फॉर्मेट में अपलोड करना।
  6. भुगतान पूरा होने की पुष्टि न करना।
  7. आवेदन संख्या और फॉर्म की कॉपी सुरक्षित न रखना।
  8. सोशल मीडिया की अपुष्ट परीक्षा तिथियों पर भरोसा करना।

FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. Junior Court Assistant Vacancy 2026 में कितने पद हैं ?

इस भर्ती में कुल 250 अस्थायी पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है।

2. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है ?

आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026, रात 11:55 बजे तक है।

3. भर्ती की शैक्षणिक योग्यता क्या है ?

शैक्षणिक योग्यता की बात की जाये तो मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Bachelor’s Degree और कंप्यूटर का ज्ञान जरूरी है।

4. टाइपिंग स्पीड कितनी होनी चाहिए ?

कंप्यूटर पर अंग्रेजी में कम से कम 35 शब्द प्रति मिनट तक होना आवश्यक बताया गया है।

5. आयु सीमा कितनी है ?

1 सितंबर 2026 को न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए।

6. आवेदन शुल्क कितना है ?

General/Unreserved उम्मीदवारों के लिए ₹1,500 और विज्ञापन में सूचीबद्ध रियायती श्रेणियों के लिए ₹750 है।

7. शुरुआती बेसिक वेतन कितना है ?

शुरुवाती बेसिक वेतन ₹35,400 प्रतिमाह तक है, Level-6 Pay Matrix के अनुसार यह वेतन बताया गया है।

8. इस भर्ती की परीक्षा कब होगी ?

Objective Type Test की संभावित तारीख 20 नवंबर 2026 है। अन्य चरणों की तारीखें बाद में घोषित होंगी।

9. क्या परीक्षा में Negative Marking है ?

हाँ, Objective Type Test में प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।

10. आवेदन कहाँ करना है ?

सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक Recruitment वेबसाइट पर दिए गए ऑनलाइन आवेदन लिंक से आवेदन कर सकते है।

11. क्या 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं ?

नहीं, इस भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Bachelor’s Degree होना जरूरी है।

12. क्या आवेदन शुल्क वापस मिलेगा ?

नहीं, विज्ञापन के अनुसार आवेदन शुल्क जमा होने के बाद वापिस नहीं दिया जा सकता है।

निष्कर्ष

Junior Court Assistant Vacancy 2026 – Graduate उम्मीदवारों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने यह भर्ती निकाली है, उनके लिए यह नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। यह वेकेंसी कुल 250 अस्थायी पदों के लिए निकले है जिसकी आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 है। पात्र उम्मीदवारों को Graduation, कंप्यूटर ज्ञान और अंग्रेजी टाइपिंग की शर्तें पूरी करनी होंगी। आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ें और परीक्षा की तैयारी समय रहते शुरू करें।

नोट – सही और सटीक जानकरी के लिए हमेशा ऑफिसियल वेबसाइट द्वारा ही जानकरी प्राप्त करे।

Leave a Comment