NICL AO Recruitment 2026: 321 पदों पर भर्ती, योग्यता, सैलरी और आवेदन

इस आर्टिकल में आपको NICL AO Recruitment 2026 की भर्ती की पूरी डिटेल बताई गयी है। इसके अंतर्गत 321 पदों, योग्यता, आयु सीमा, ₹1.14 लाख तक वेतन, आवेदन शुल्क, परीक्षा तिथि और ऑनलाइन आवेदन के बारे में आसान भाषा में जानकारी बताई गयी है।

NICL AO Recruitment 2026: भर्ती की संक्षिप्त जानकारी

National Insurance Company Limited (NICL) ने Administrative Officer (AO) Scale-I के 321 पदों के लिए भर्ती निकाली है। अगर इसमें पद की बात करे तो इसमें Generalist और Specialist दोनों तरह के पद शामिल हैं। भर्ती के लिए आवेदन 8 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन किए जा सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा 17 नवंबर 2026 को होगी। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता और संबंधित पद की शर्तें जरूर चेक करनी चाहिए।

जानकारी विवरण
भर्ती का नाम NICL AO Recruitment 2026
विभाग National Insurance Company Limited
पदों की संख्या 321 पद 
आवेदन शुरू 8 अक्टूबर 2026 से 
अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 तक 
आवेदन मोड ऑनलाइन किये जायेंगे 
आधिकारिक वेबसाइट NICL Recruitment
नौकरी स्थान भारत में विभिन्न स्थान पर 
शुरुआती बेसिक वेतन ₹82,485 प्रतिमाह तक 

NICL AO Recruitment 2026 क्या है ? 

आपको बता दे की NICL भारत सरकार के उपक्रम के रूप में काम करने वाली बीमा कंपनी है। इसमें पदों की बात की जाये तो –  Administrative Officer यानी AO, Scale-I अधिकारी पद है। इस भर्ती में Generalist Officers के साथ Finance, Legal, IT, Engineering, Company Secretary और Agriculture जैसे क्षेत्रों के Specialist Officers भी शामिल हैं।

भर्ती की Latest Update: आवेदन शुरू

NICL का विस्तृत भर्ती विज्ञापन 7 अक्टूबर 2026 को जारी हुआ। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। ध्यान दे की उम्मीदवारों को आवेदन के लिए अंतिम दिन का इंतजार नहीं करना चाहिए। आधिकारिक सूचना के अनुसार, परीक्षा के कॉल लेटर की तारीख बाद में बताई जाएगी।

Important Dates – महत्वपूर्ण तिथियां 

कार्यक्रम तिथि
अधिसूचना जारी 7 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 8 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026
प्रारंभिक परीक्षा 17 नवंबर 2026
मुख्य परीक्षा 22 दिसंबर 2026
एडमिट कार्ड बाद में घोषित होगा

Vacancy Details: भर्ती के कितने पद हैं ?

आपको बता दे की इस भर्ती के लिए कुल 321 पदों में 200 Generalist और 121 Specialist पद हैं। पदों का विवरण आपको यहाँ नीचे दिया गया है। ध्यान रहे की रिक्तियों की संख्या अस्थायी है और कंपनी की जरूरत के अनुसार बदल सकती है।

पद / विषय रिक्तियां
Generalist Officer – जनरललिस्ट ऑफिसर 200
Finance (CA/CMA) – फाइनेंस  20
Legal – लीगल  20
Information Technology – इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी  11
Automobile Engineer – ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग  20
Risk Engineer – रिस्क इंजीनियर 28
Company Secretary – कंपनी सेक्रेटरी 2
Agriculture – एग्रीकल्चर  20
कुल 321

Eligibility Criteria : भर्ती के लिए योग्यता और आयु सीमा

Educational Qualification – शैक्षिक योग्यता

इस भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता चुने गए पद के अनुसार अलग-अलग बताई गयी है। सामान्य रूप से Generalist पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation या Post-Graduation में कम से कम 60% अंक जरूरी होना चाहिए।  SC/ST/PWBD उम्मीदवारों के लिए संबंधित डिग्री में 55% अंक होना आवश्यक बताया गया है।

Specialist पदों के लिए संबंधित विषय की डिग्री या पेशेवर योग्यता होनी चाहिए, जैसे Finance के लिए CA/CMA की डिग्री आवश्यक है।

Legal के लिए Law की डिग्री आवश्यक है।

IT के लिए Computer Science/IT में निर्धारित डिग्री आवश्यक है।

MCA। Agriculture पद के लिए संबंधित विषय में चार वर्षीय Graduation या Post-Graduation आवश्यक है।

Age Limit – भर्ती के लिए आयु सीमा 

भर्ती के लिए उमीदवार की आयु सीमा का नियम यह है की – 1 अक्टूबर 2026 को उम्मीदवार की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी आवश्यक बताया गया है।

यहाँ नीचे आपको आयु सीमा में होने वाली छूट के बारे में बताया गया है, आप इसे ध्यानपूर्वक पढ़ ले।

श्रेणी अधिकतम आयु में छूट
SC/ST 5 वर्ष
OBC (Non-Creamy Layer) 3 वर्ष
PwBD – General/EWS 10 वर्ष
PwBD – OBC 13 वर्ष
PwBD – SC/ST 15 वर्ष
पात्र Ex-Servicemen नियमानुसार

योग्यता का अंतिम परिणाम 1 अक्टूबर 2026 तक घोषित होना चाहिए। अपनी श्रेणी और पद के लिए पूरी शर्तें आधिकारिक विज्ञापन में जरूर देखें।

Application Fees: भर्ती की आवेदन शुल्क

श्रेणी शुल्क
SC/ST/PWBD ₹250
अन्य सभी उम्मीदवार ₹1,000

आपको बता दे की इस भर्ती के लिए शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। बैंक के अतिरिक्त लेन-देन शुल्क, यदि लागू हों तो उमीदवार को जमा कराना होगा। जमा किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

Selection Process – भर्ती में चयन कैसे होगा ?

भर्ती की चयन प्रक्रिया में तीन मुख्य चरण हैं –

  1. Prelims – इस चरण में उमीदवार की ऑनलाइन परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसमें English Language, Reasoning Ability और Quantitative Aptitude शामिल हैं। इस परीक्षा की कुल अवधि 60 मिनट है।
  2. Mains – इस चरण में प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार मुख्य परीक्षा देंगे। इसमें पद के अनुसार Objective और Descriptive परीक्षा का प्रावधान है।
  3. Interview – इस चरण में मुख्य परीक्षा के आधार पर चुने गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

ध्यान रहे की अंतिम नियुक्ति दस्तावेजों की जाँच और मेडिकल फिटनेस सहित निर्धारित शर्तें पूरी करने के आधार पर ही होगी।

NICL AO Salary 2026 – भर्ती के लिए वेतन 

आपको बता दे की NICL AO का शुरुआती बेसिक वेतन ₹82,485 प्रतिमाह तक है। कंपनी के विज्ञापन के अनुसार, महानगरों में कुल मासिक वेतन लगभग ₹1,14,000 तक हो सकता है। इसके अतिरिक्त नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएँ मिल सकती हैं। वास्तविक भुगतान पोस्टिंग और लागू नियमों पर ही निर्भर करेगा।

Required Documents –  भर्ती के लिए जरूरी दस्तावेज

आवेदन करने के लिए जो दस्तावेज आवश्यक रूप से चाहिए होते है उनके बारे में आपको यहां आर्टिकल में बताया गया है आप इन्हे ध्यानपूर्वक पढ़े। ये निम्न दस्तावेज आवेदन करते समय अपने पास तैयार रखे –

  • हाल की पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
  • बाएँ अंगूठे के निशान की इमेज
  • अंग्रेजी में हस्तलिखित घोषणा
  • वैध ईमेल और मोबाइल नंबर
  • शैक्षणिक प्रमाणपत्र और मार्कशीट
  • आयु और पहचान का प्रमाण
  • लागू होने पर जाति, EWS या PwBD प्रमाणपत्र

फोटो और अन्य फाइलों के आकार व फॉर्मेट के लिए आधिकारिक विज्ञापन में दिए निर्देशों का पालन करें।

NICL AO Apply Online – आवेदन कैसे करें ?

यहां आपको आवेदन करने की आसान प्रक्रिया स्टेप बाई स्टेप बताई गयी है। आप इन स्टेप्स को फॉलो करने आसानी से अपना आवेदन ऑनलाइन कर सकते हो।

Step 1: सबसे पहले आपको NICL की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट को ओपन करना है। आप इसे यही से क्लिक करके भी ओपन कर सकते हो।

Step 2: उसके बाद आपको NICL AO Recruitment 2026 के आवेदन लिंक को ओपन करना है और वहा अपना रजिस्ट्रेशन करना है। रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको जो वहा आपकी डिटेल मांगते है वो भरना है।

Step 3: फिर अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरे, शैक्षणिक विवरण और चुनी गई discipline को भी भरे। इसके साथ अपने जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

Step 4: फिर आपको वहा जो शुल्क लागु होता है उसका भुगतान करके फॉर्म को सबमिट करना है तथा आवेदन की रसीद और भरे हुए फॉर्म की कॉपी को अपने पास सुरक्षित रखना है।

ध्यान दें –  इस भर्ती में उम्मीदवार केवल एक discipline ( नियम ) के लिए आवेदन कर सकता है। एक से अधिक आवेदन करने पर आवेदन निरस्त होने का जोखिम है।

Important Links

लिंक विवरण लिंक
Official Notification PDF यहाँ देखें
Apply Online ऑनलाइन आवेदन
Official Website NICL Recruitment

Candidates के लिए जरूरी सलाह – 

  • आवेदन से पहले अपनी डिग्री, अंक और आयु की पात्रता जाँचें।
  • Specialist पद चुनने से पहले संबंधित विषय की योग्यता ध्यान से पढ़ें।
  • परीक्षा की तैयारी में Reasoning, English और Quantitative Aptitude का नियमित अभ्यास करें।
  • आवेदन पूरा होने के बाद शुल्क की रसीद और फॉर्म डाउनलोड करें।
  • परीक्षा की तारीख, एडमिट कार्ड और अन्य अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

Common Mistakes to Avoid 

कुछ गलतिया ऐसी होती है जिन्हे उमीदवार आवेदन करते समय करते है आपको इनका खासतौर पर ध्यान रखना है और अपना आवेदन सही भरना है। इन गलतियों के बारे में आपको यहां नीचे बताया गया है –

  1. अंतिम तिथि तक आवेदन टालना।
  2. अपनी योग्यता से मेल न खाने वाला Specialist पद चुनना।
  3. आवेदन में नाम या जन्मतिथि गलत भरना।
  4. गलत श्रेणी का चयन करना या प्रमाणपत्र की शर्तें न पढ़ना।
  5. फोटो, हस्ताक्षर या घोषणा गलत फॉर्मेट में अपलोड करना।
  6. आवेदन शुल्क भुगतान की पुष्टि न करना।
  7. एक से अधिक discipline के लिए आवेदन करना।
  8. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी कॉपी सुरक्षित न रखना।

FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. NICL AO Recruitment 2026 में कितने पद हैं ?

इस भर्ती में कुल 321 पद हैं, जिनमें 200 Generalist और 121 Specialist पद शामिल हैं।

2. NICL AO 2026 के आवेदन की अंतिम तिथि क्या है ?

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 है।

3. NICL AO की प्रारंभिक परीक्षा कब होगी ?

प्रारंभिक परीक्षा 17 नवंबर 2026 को निर्धारित है।

4. NICL AO की मुख्य परीक्षा कब होगी ?

मुख्य परीक्षा 22 दिसंबर 2026 को निर्धारित है।

5. NICL AO के लिए आयु सीमा क्या है ?

1 अक्टूबर 2026 को न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष है। आरक्षित श्रेणियों को नियमों के अनुसार छूट मिलती है।

6. क्या सामान्य Graduation वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं ?

हाँ, Generalist पद के लिए किसी भी विषय में निर्धारित अंकों के साथ Graduation या Post-Graduation की योग्यता स्वीकार्य है।

7. NICL AO का शुरुआती वेतन कितना है ?

शुरुआती बेसिक वेतन ₹82,485 प्रतिमाह है। महानगरों में कुल वेतन लगभग ₹1,14,000 प्रतिमाह हो सकता है।

8. NICL AO का आवेदन शुल्क कितना है ?

SC/ST/PWBD उम्मीदवारों के लिए ₹250 और अन्य उम्मीदवारों के लिए ₹1,000 है।

9. NICL AO में चयन कैसे होगा ?

चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से होगा।

10. NICL AO के लिए आवेदन कहाँ करें ?

आवेदन NICL की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट या विज्ञापन में दिए गए ऑनलाइन पोर्टल से करें।

11. क्या एक उम्मीदवार कई पदों के लिए आवेदन कर सकता है ?

नहीं। इस भर्ती में केवल एक discipline के लिए आवेदन करने की अनुमति है।

12. क्या NICL AO की नौकरी पूरे भारत में मिल सकती है ?

हाँ, चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग या ट्रांसफर कंपनी की आवश्यकता के अनुसार भारत में कहीं भी हो सकता है।

निष्कर्ष

NICL AO Recruitment 2026 बीमा क्षेत्र में अधिकारी बनने के इच्छुक योग्य उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। कुल 321 पदों के लिए आवेदन 28 अक्टूबर 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने से पहले अपनी योग्यता, आयु सीमा, शुल्क और चुने गए पद की शर्तें आधिकारिक विज्ञापन से मिलाएँ। सही जानकारी भरें और परीक्षा की तैयारी समय पर शुरू करें।

नोट – सही और सटीक जानकरी के लिए हमेशा ऑफिसियल वेबसाइट द्वारा ही जानकरी प्राप्त करे।

Leave a Comment