हैल्लो दोस्तों, इस आर्टिकल में आपको India Post GDS Merit List 2026 की सम्पूर्ण जानकरी आसान भाषा में मिलेगी। वर्तमान में पहली सूची जारी कर दी गयी है। 23,757 पदों का रिजल्ट, राज्यवार PDF, चयन सूची, कटऑफ और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की जानकारी आपको यहां नीचे आर्टिकल में बताई गयी है तो आप पुरे आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढ़े।
India Post GDS Merit List 2026 – जानकारी
आपको बता दे की India Post ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 की – जुलाई सत्र यानी Schedule-II की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। इस भर्ती में Branch Postmaster (BPM), Assistant Branch Postmaster (ABPM) और Dak Sevak के पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जा रहा है।
ध्यान दे की इस भर्ती में लिखित परीक्षा के आधार पर मेरिट तैयार नहीं की जाती है, बल्कि 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाती है। जिन उम्मीदवारों का नाम पहली सूची में शामिल है, उन्हें निर्धारित समय में संबंधित डिविजनल कार्यालय में मूल दस्तावेजों के साथ सत्यापन कराना होगा।
यहां नीचे आर्टिकल में आपको मेरिट लिस्ट , चयन प्रक्रिया , व सम्पूर्ण जानकारी आसान भाषा ामे बताई गयी है।
Quick Overview Table
यहां नीचे आपको भर्ती सम्बंधित सभी जानकरी टेबल में दी गयी है तो आप इसे अच्छे से पढ़ ले –
| जानकारी | विवरण |
|---|---|
| भर्ती का नाम | India Post GDS Recruitment 2026 |
| विभाग | डाक विभाग, भारत सरकार |
| पद | BPM, ABPM और Dak Sevak पद |
| पदों की संख्या | 23,757 पद |
| मेरिट लिस्ट | पहली सूची जारी कर दी गयी है |
| मेरिट सूची जारी होने की तारीख | 12 अक्टूबर 2026 |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन आवेदन |
| चयन का आधार | 10वीं के अंक के आधार पर चयन |
| DV की अंतिम तिथि | 27 अक्टूबर 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | India Post GDS Portal |
| नौकरी का स्थान | संबंधित पोस्टल सर्कल/डिविजन |
| वेतन | पद के अनुसार TRCA( समय से संबंधित नियमितता भत्ता) |
India Post GDS Merit List 2026 क्या है ?
India Post GDS Merit List – यह एक चयन सूचि है जिसमे भर्ती के अनुसार चुने गए उमीदवारो के नाम और उनके रजिस्ट्रेशन फार्म दिए जाते है। इस भर्ती में जिन उमीदवारो ने आवेदन किया था उसकी – जुलाई 2026 Schedule-II की पहली सूची जारी की गयी है।
ध्यान दे की मेरिट सूची राज्य या पोस्टल सर्कल और डिविजन के अनुसार PDF में आपको उपलब्ध हो सकती है। सूची में नाम आने का मतलब यह नहीं कि आपका फाइनल सलेक्शन हो गया है। आपको पहले अपने स्तावेज सत्यापन करने है और अन्य भर्ती संबंधित जो निर्धारित औपचारिकताएं होती है उसे पूरी करनी होंगी।
Latest Update – GDS की पहली मेरिट लिस्ट जारी
आपको बता दे की India Post के आधिकारिक पोर्टल पर Schedule-II, July-2026 की List-I of Shortlisted Candidates – इस नाम से वहा दिखाई गई है। ध्यान दे की मीडिया रिपोर्टों के अनुसार पहली मेरिट लिस्ट 12 अक्टूबर 2026 को जारी हुई। जिन उम्मीदवारों का चयन हुआ है उनको संबंधित डिविजनल कार्यालय में दस्तावेज सत्यापन के लिए 27 अक्टूबर 2026 तक रिपोर्ट करना है। आप आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने सर्कल की सूची और निर्देश जरूर देखें।
India Post GDS Merit List 2026 कैसे डाउनलोड करें ?
लिस्ट डाउनलोड करने का तरीका आपको यहां नीचे स्टेप बाई स्टेप आसान भाषा में बताया गया है। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से अपनी मेरिट लिस्ट डाउनलोड करके देख सकते हो –
- India Post GDS की आधिकारिक वेबसाइट सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट को ओपन करना है। यहां दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी आप ओपन कर सकते हो।
- उसके बाद आपको वहा पर “Shortlisted Candidates – Schedule-II, July-2026” वाले सेक्शन को ढूढ़ना है और ओपन करना है।
- उसके बाद आप अपने राज्य या पोस्टल सर्कल से संबंधित सूची वाले लिंक पर क्लिक करे।
- फिर वहा से आप मेरिट लिस्ट की PDF को ओपन कर ले और डाउनलोड कर ले।
- PDF में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या नाम खोजने के लिए कंप्यूटर कीबोर्ड पर
Ctrl + Fवाले बटन का इस्तेमाल करें। - अब अगर वहा आपको अपनी डिटेल मिलती है, तो सूची में दिए गए डिविजन और सत्यापन संबंधी निर्देश को ध्यान से जरूर पढ़े।
मोबाइल पर PDF देखने के लिए फाइल खोलकर सर्च विकल्प का उपयोग कर सकते हैं। यदि वेबसाइट धीमी हो, तो कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें।
Important Dates – महत्वपूर्ण तिथियां
| गतिविधि | तारीख |
|---|---|
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू | 31 अगस्त 2026 से |
| आवेदन शुरू | 2 सितंबर 2026 से |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 21 सितंबर 2026 तक |
| आवेदन सुधार अवधि | 23–24 सितंबर 2026 |
| पहली मेरिट लिस्ट | 12 अक्टूबर 2026 को |
| दस्तावेज सत्यापन की अंतिम तिथि | 27 अक्टूबर 2026 तक |
ध्यान दे की तिथियां Schedule-II, July-2026 भर्ती के लिए दी गयी हैं। आगे की सूची या प्रक्रिया में बदलाव होता है तो उसकी सटीक जानकारी के लिए आधिकारिक पोर्टल देखें।
Vacancy Details – कितने पदों पर भर्ती है ?
आपको बता दे की इस भर्ती अभियान के लिए कुल 23,757 पदों की जानकारी सामने आयी है जो प्रकाशित रिपोर्टों में दी गई है। पद मुख्य रूप से इन तीन श्रेणियों में बांटे गए हैं –
| पद का नाम | मुख्य कार्य |
|---|---|
| Branch Postmaster (BPM) | शाखा डाकघर का संचालन और डाक सेवाओं का प्रबंधन |
| Assistant Branch Postmaster (ABPM) | डाक वितरण, टिकट/स्टेशनरी और ग्राहक सेवाओं में सहायता |
| Dak Sevak | डाक, पार्सल और संबंधित कार्यालयी कार्य |
ध्यान दे की सर्कल और डिविजन के अनुसार पदों का वितरण अलग हो सकता है।
GDS Merit List कैसे तैयार होती है ?
India Post की सुचना के अनुसार मेरिट लिस्ट उमीदवार के 10वी के अंको के आधार पर तैयार की जाती है। ध्यान रहे की अंकों को प्रतिशत निकालने के लिए निर्धारित नियम लागू होते हैं और प्रतिशत चार दशमलव तक निकाला जाता है। सामान्यतः इस भर्ती में लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होता।
इस बात का ध्यान दे की यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान हों, तो अधिसूचना में दिए गए टाई-ब्रेकिंग नियम लागू होते हैं। यह नियम आपको हर क्षेत्र में अलग अलग देखने को मिलेंगे।
Eligibility Criteria – योग्यता
आपको यहां इस भर्ती की सभी योग्यता यहां बताई गयी है जो उस समय लागू की गयी थी –
- शैक्षणिक योग्यता – इसमें मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है , जिसमें गणित और अंग्रेजी विषय में उत्तीर्ण होना जरूरी है।
- स्थानीय भाषा – संबंधित पोस्टल सर्कल की निर्धारित स्थानीय भाषा 10वीं स्तर तक पढ़ी होनी चाहिए।
- आयु सीमा – आवेदन की अंतिम तिथि के अनुसार सामान्य आयु सीमा 18 से 40 वर्ष थी।
- अन्य आवश्यकताएं – इसमें जो अन्य आवश्यक योग्यता चाहिए थी उसमे – कंप्यूटर और साइकिल चलाने का ज्ञान तथा आजीविका के पर्याप्त साधन संबंधी शर्तें लागू थीं।
आरक्षित श्रेणियों को नियमों के अनुसार आयु में छूट मिल सकती है। इस भर्ती के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना में अपनी श्रेणी के नियम जरूर चेक करे।
Application Fees – आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए शुल्क की बात करे तो आवेदन शुल्क श्रेणी और अधिसूचना में दिए गए नियमों के अनुसार लागू होता है। इस भर्ती में कुछ श्रेणियों, जैसे महिला उम्मीदवारों और निर्धारित आरक्षित वर्गों को शुल्क में छूट दी गई थी। सटीक शुल्क और छूट की पुष्टि के लिए आधिकारिक भर्ती अधिसूचना पर जाकर जानकारी जरूर देखे।
Selection Process और Document Verification
इसमें चयन प्रक्रिया के मुख्यत जो चरण बताये गए है वो आपको यहां नीचे दिए गए है –
- 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट सूची जारी की जाती है।
- सूची में शामिल उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है।
- पात्रता और प्रमाणपत्र सही पाए जाने पर आगे की नियुक्ति संबंधी औपचारिकताएं होती है।
ध्यान दे की सत्यापन के समय आप आम तौर पर ये दस्तावेज तैयार रखें –
- 10वीं की मूल मार्कशीट और प्रमाणपत्र
- पहचान पत्र और जन्मतिथि का प्रमाण
- जाति प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
- EWS या दिव्यांगता प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
- निर्धारित सरकारी चिकित्सा अधिकारी का मेडिकल प्रमाणपत्र
- स्थानीय भाषा से संबंधित प्रमाणपत्र, जहां लागू हो
- प्रत्येक जरूरी दस्तावेज की दो स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी
अंतिम सूची में नाम आने के बाद संबंधित डिविजन के निर्देश पढ़ें, क्योंकि दस्तावेजों की आवश्यकता उम्मीदवार की श्रेणी और स्थान के अनुसार अलग हो सकती है।
GDS Salary Details – वेतन
GDS कर्मचारियों को नियमित केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के समान वेतन नहीं दिया जाता है। उन्हें Time Related Continuity Allowance (TRCA) और नियमानुसार अन्य भत्ते दिए जाते हैं। यहां नीचे आपको टेबल में जानकरी बताई गयी है इसे आप अच्छे से पढ़ ले –
| पद | शुरुआती TRCA स्लैब |
|---|---|
| BPM | ₹12,000 से ₹29,380 तक |
| ABPM / Dak Sevak | ₹10,000 से ₹24,470 तक |
TRCA में नियमानुसार वार्षिक वृद्धि और महंगाई भत्ता लागू हो सकता है। वास्तविक भुगतान और पात्र लाभों के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑफिसियल नियम जरूर देखें।
उमीदवार के लिए जरूरी सलाह
- अगर मेरिट लिस्ट में नाम है, तो दस्तावेज सत्यापन की तारीख का जरूर ध्यान रखे।
- मूल प्रमाणपत्र और दो सेट स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी तैयार रखें।
- नाम, जन्मतिथि और 10वीं के अंकों में किसी भी अंतर को नजरअंदाज न करें।
- SMS या ईमेल न मिलने पर भी पोर्टल पर अपडेट देखते रहें।
- किसी एजेंट को चयन या नियुक्ति के नाम पर पैसे न दें।
Common Mistakes to Avoid
ऐसे आवेदनों में बहुत से उमीदवार कुछ गलतिया क्र देते है जिनका आपको ध्यान रखना है, उन गलतियों को आपको नहीं दोहराना है। यहां नीचे उन गलतियों के बारे में बताया गया है –
- गलत पोस्टल सर्कल की PDF देखना।
- केवल नाम खोजना और रजिस्ट्रेशन नंबर जांचना भूल जाना।
- दस्तावेज सत्यापन की अंतिम तिथि चूक जाना।
- मूल प्रमाणपत्रों की जगह केवल फोटोकॉपी ले जाना।
- आरक्षण प्रमाणपत्र का सही प्रारूप न रखना।
- सोशल मीडिया पर बताए गए कटऑफ को आधिकारिक मान लेना।
- मेरिट लिस्ट में नाम आने को अंतिम नियुक्ति समझ लेना।
- फर्जी फोन कॉल या भुगतान मांगने वाले संदेशों पर भरोसा करना।
FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
1. India Post GDS Merit List 2026 जारी हुई है ?
हां, जुलाई 2026 Schedule-II की पहली चयन सूची आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध है।
2. GDS की पहली मेरिट लिस्ट कब जारी हुई ?
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार 12 अक्टूबर 2026 को पहली सूची जारी हुई।
3. GDS Merit List PDF कहां से डाउनलोड करें ?
India Post के आधिकारिक GDS Online Engagement पोर्टल से डौन्लोड कर सकते है।
4. कुल कितने पदों पर भर्ती है ?
इस भर्ती अभियान के लिए 23,757 पदों की जानकारी प्रकाशित हुई है।
5. मेरिट लिस्ट में नाम कैसे खोजें ?
संबंधित सर्कल की PDF खोलें और Ctrl + F से नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर खोजें।
6. GDS चयन किस आधार पर होता है ?
मुख्य रूप से 10वीं कक्षा के अंकों से तैयार सिस्टम-जनरेटेड मेरिट सूची के आधार पर चयन होता है।
7. क्या GDS भर्ती में लिखित परीक्षा होती है ?
इस भर्ती की निर्धारित चयन प्रक्रिया में मेरिट 10वीं के अंकों से तैयार होती है; लिखित परीक्षा नहीं होती।
8. दस्तावेज सत्यापन की अंतिम तिथि क्या है ?
पहली सूची के चयनित उम्मीदवारों को 27 अक्टूबर 2026 तक सत्यापन के लिए रिपोर्ट करना है।
9. क्या मेरिट लिस्ट में नाम आने से नौकरी पक्की हो जाती है ?
नहीं। मूल दस्तावेजों का सत्यापन और आगे की जरूरी औपचारिकताएं पूरी करना अनिवार्य है।
10. क्या दूसरी मेरिट लिस्ट भी जारी होगी ?
अगली सूची जारी होगी या नहीं, इसकी पुष्टि केवल आधिकारिक पोर्टल पर आने वाले अपडेट से प्राप्त करें।
11. GDS का शुरुआती TRCA कितना है ?
BPM के लिए ₹12,000 और ABPM/Dak Sevak के लिए ₹10,000 शुरुआती TRCA स्लैब है।
12. अगर नाम पहली सूची में नहीं है तो क्या करें
आधिकारिक पोर्टल पर आगे की सूचियों और नोटिस को देखते रहें। अगली सूची में चयन की गारंटी नहीं होती इस बात का भी ध्यान रखे।
निष्कर्ष
India Post GDS Merit List 2026 की पहली सूची जारी होने के बाद उम्मीदवारों को सबसे पहले अपने पोस्टल सर्कल की PDF में रजिस्ट्रेशन नंबर जांचना चाहिए। यदि नाम सूची में है, तो 27 अक्टूबर 2026 की दस्तावेज सत्यापन समय-सीमा को ध्यान में रखते हुए सभी मूल प्रमाणपत्र और फोटोकॉपी तैयार करें। मेरिट लिस्ट, आगे की सूची और नियुक्ति संबंधी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक India Post पोर्टल पर भरोसा करें।
नोट – सही और सटीक जानकारी के लिए हमेशा ऑफिसियल वेबसाइट द्वारा ही जानकारी प्राप्त करे।