Police Constable 2026 : पुलिस कांस्टेबल कैसे बनें, योग्यता, आयु सीमा, सैलरी और चयन प्रक्रिया

हेलो दोस्तों , आज आपको इस आर्टिकल में हम Police Constable 2026 की वेकेंसी की सारी जानकारी यहां बताएँगे जैसे –  योग्यता, आयु सीमा, हाइट, दौड़, चयन प्रक्रिया, सिलेबस, सैलरी और तैयारी की पूरी जानकारी आपको आसान भाषा में बताएँगे।

परिचय 

बहुत सारे छात्रों का पुलिस विभाग में नौकरी पाने का सपना होता है। आपको बता दे की इस विभाग में अलग अलग केटेगरी के अलग अलग पद होते है। ज्यादातर छात्र पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के पदों के लिए फॉर्म भरते है। इसमें उमीदवार की योग्यता , आयु सीमा , व दस्तावेजों के आधार पर चयन किया जाता है। इस आर्टिकल में आपको सम्पूर्ण रूप से बताया गया है की आप किस तरह पुलिस कॉन्स्टेबल बन सकते हो , कैसे तैयारी करना है , यहां आपको ये सम्पूर्ण जानकरी आसान भाषा में बताई गयी है। तो आप इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पूरा पढ़े।

Police Constable 2026 Latest Overview

Police Constable सबसे शुरू का सामन्य लेवल का पद होता है।  इस पद पर नियुक्त कर्मचारी कानून-व्यवस्था बनाए रखने, गश्त लगाने, सुरक्षा व्यवस्था, नागरिकों की सहायता और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के अनुसार पुलिस संबंधी कार्य करते हैं।

भारत में पुलिस कांस्टेबल की भर्ती मुख्य रूप से दो तरीकों से होती है –

  1. State Police Recruitment – राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, हरियाणा और अन्य राज्यों के पुलिस भर्ती बोर्ड या संबंधित विभाग इस भर्ती को आयोजित करते हैं।
  2. Central Armed Police Forces – SSC के माध्यम से BSF, CISF, CRPF, ITBP, SSB, SSF और Assam Rifles में GD कांस्टेबल से जुड़े पदों पर भर्ती होती है।

2026 में SSC GD परीक्षा की प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है। SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर 12 अक्टूबर 2026 को PET/PST के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग और 3 नवंबर 2026 को CBE की Final Answer Key से संबंधित अपडेट वहा पर विज्ञापन में दिया गया है। इसलिए उम्मीदवारों को भर्ती की वर्तमान स्थिति SSC की वेबसाइट पर देखनी चाहिए। यहां आपको इसकी लिंक दी गयी है –  SSC Official Website

Quick Overview Table

यहां आपको सारणी में कुछ जानकरी दी गयी है आप इसे अच्छे से पढ़ ले –

विवरण जानकारी
Career Name  Police Constable
Required Qualification  भर्ती के अनुसार 10वीं या 12वीं
Course Duration  कोई अनिवार्य कोर्स नहीं
Average Salary  राज्य और बल के Pay Level के अनुसार
Growth Opportunities  Head Constable, ASI, SI आदि
Suitable For  अनुशासित और शारीरिक रूप से फिट युवा
Job Demand  राज्य और केंद्रीय सुरक्षा बलों में भर्ती के अनुसार

Police Constable क्यों महत्वपूर्ण है ?

आपको बता दे की पुलिस कांस्टेबल पुलिस व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। पुलिस कांस्टेबल का कार्य यह होता है की वो आम नागरिकों की सुरक्षा, अपराध रोकने में सहायता, यातायात नियंत्रण और आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस कार्रवाई जैसे कार्य करते है।

आपको बता दे की इस करियर में सरकारी सेवा का अवसर मिलने के साथ अनुभव और विभागीय नियमों के अनुसार आगे बढ़ने की संभावना भी होती है। हालांकि, इस नौकरी में जिम्मेदारी, अनुशासन, शारीरिक मेहनत और कभी-कभी कठिन परिस्थितियों में काम करने की आवश्यकता भी रहती है।

Eligibility Criteria – योग्यता 

इस करियर के अंदर आपको योग्यता की बात करे तो पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए उम्मीदवार को नीचे दी गयी पात्रता को पूरा करना होता है –

1. न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता

  • कुछ राज्य पुलिस भर्तियों में 10वीं पास योग्यता निर्धारित हो सकती है।
  • कई राज्यों में सामान्य कांस्टेबल पद के लिए 12वीं पास होना आवश्यक है।
  • SSC GD में सामान्यतः 10वीं पास योग्यता मांगी जाती है।
  • Driver और Technical पदों के लिए अतिरिक्त योग्यता, ड्राइविंग लाइसेंस या संबंधित विषयों की आवश्यकता हो सकती है।

उदाहरण के लिए, राजस्थान पुलिस की आधिकारिक Join the Force जानकारी में सामान्य कांस्टेबल के लिए 12वीं और RAC कांस्टेबल के लिए 10वीं की योग्यता बताई गई है।

2. आयु सीमा

ध्यान दे की आयु सीमा भर्ती और राज्य के अनुसार बदलती है। सामान्य तौर पर कई कांस्टेबल भर्तियों में न्यूनतम आयु 18 वर्ष होती है। अधिकतम आयु सीमा और SC, ST, OBC, EWS तथा अन्य वर्गों को मिलने वाली छूट ऑफिसियल वेबसाइट पर आधिकारिक रूप से विज्ञापन में दी जाती है।

3. शारीरिक योग्यता

  • विज्ञापन में बताई गयी निर्धारित न्यूनतम लंबाई (Height) जरूरी होती है।
  • पुरुष उम्मीदवारों के लिए निर्धारित छाती का माप लिया जाता है, जहां लागू होता है।
  • दौड़ और अन्य शारीरिक दक्षता परीक्षण किया जाता है।
  • निर्धारित मेडिकल फिटनेस होता है।

महिला और पुरुष उम्मीदवारों के शारीरिक मापदंड अलग हो सकते हैं। इसलिए किसी दूसरी भर्ती के Height या Running Standards को अपनी भर्ती पर लागू न मानें।

4. आवश्यक Skills

यहां कुछ स्किल के बारे में बताया गया है जो उमीदवार के पास होना आवश्यक है –

  • अच्छी शारीरिक क्षमता
  • मानसिक सतर्कता
  • अनुशासन और जिम्मेदारी
  • संवाद करने की क्षमता
  • दबाव में सही निर्णय लेने की योग्यता

Top Career Options 

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के माध्यम से अलग-अलग शाखाओं और सुरक्षा बलों में करियर बनाया जा सकता है। यहां आपको नीचे कुछ करियर ऑप्शन दिए गए है । ध्यान दे की आपको आधिकारिक रूप से पुख्ता करने के लिए इनको ऑफिसियल वेबसाइट पर जरूर जांचना चाहिए –

1. Civil Police Constable

  • काम – कानून-व्यवस्था, गश्त, थाने से जुड़े कार्य और नागरिकों की सहायताकरने का काम होता है।
  • योग्यता – संबंधित राज्य के अनुसार 10वीं या 12वीं पास होना आवश्यक है।
  • Skills – Communication, Alertness और Discipline स्किल जरूरी है।
  • Salary –  राज्य के Pay Matrix के अनुसार सैलेरी दी जाती है।
  • Future Scope –  Head Constable और अन्य पदों तक विभागीय पदोन्नति हो सकती है।
  • Pros & Cons – स्थानीय स्तर पर सेवा का अवसर, लेकिन ड्यूटी का समय अनियमित हो सकता है।

2. Armed Police Constable

  • काम – सुरक्षा व्यवस्था, विशेष तैनाती और कानून-व्यवस्था संबंधी ड्यूटी करना होता है।
  • योग्यता –  भर्ती के अनुसार 10वीं या 12वीं पास होना आवश्यक है।
  • Skills –  Fitness, Teamwork और Discipline जरूरी है।
  • Salary –  संबंधित राज्य या बल के नियमों के अनुसार दी जाती है।
  • Future Scope – विभागीय पदोन्नति और विशेष जिम्मेदारियां मिल सकती है।
  • Pros & Cons – अनुशासित करियर, लेकिन शारीरिक मेहनत अधिक हो सकती है।

3. SSC GD Constable

  • काम –  BSF, CRPF, CISF, ITBP, SSB और अन्य अधिसूचित बलों में सुरक्षा संबंधी जिम्मेदारियां का काम होता है।
  • योग्यता – सामान्यतः 10वीं पास होना आवश्यक है।
  • Skills  Physical Fitness, Alertness और Teamwork जरूरी स्किल है।
  • Salary – केंद्रीय Pay Matrix के अनुसार हो सकती है ।
  • Future Scope – सेवा नियमों के अनुसार पदोन्नति हो सकती है।
  • Pros & Cons –  केंद्रीय सुरक्षा बलों में अवसर, लेकिन पोस्टिंग और ड्यूटी की परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं।

4. Police Driver Constable

  • काम – पुलिस वाहनों को चलाना और आवश्यकतानुसार सुरक्षा या गश्ती टीम को सहायता देने का कार्य होता है।
  • योग्यता –  निर्धारित शिक्षा और वैध ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी है, साथ में अनुभव की शर्त भी हो सकती है।
  • Skills –  Safe Driving और Traffic Rules की जानकारी होना आवश्यक है।
  • Salary –  विभागीय Pay Level के अनुसार दी जाती है।
  • Future Scope –  विभागीय अनुभव और पदोन्नति हो सकती है।
  • Pros & Cons – Driving में रुचि रखने वालों के लिए अच्छा विकल्प, लेकिन वाहन संचालन की जिम्मेदारी अधिक होती है।

5. Police Telecommunication Constable

  • काम – पुलिस संचार व्यवस्था, वायरलेस और संबंधित तकनीकी उपकरणों का संचालन करने का काम होता है।
  • योग्यता – भर्ती के अनुसार Science और निर्धारित विषयों के साथ 12वीं या अन्य तकनीकी योग्यता आवश्यक होती है।
  • Skills – Computer और Technical Knowledge जरूरी है।
  • Salary – संबंधित विभाग के वेतनमान के अनुसार होती है।
  • Future Scope – तकनीकी शाखा में आगे बढ़ने के अवसर मिलते है।
  • Pros & Cons – तकनीकी रुचि वाले उम्मीदवारों के लिए उपयोगी, लेकिन विषय आधारित योग्यता जरूरी हो सकती है।

6. Head Constable

  • काम – कांस्टेबल टीम का मार्गदर्शन और वरिष्ठ अधिकारियों को प्रशासनिक तथा फील्ड कार्यों में सहायता करने का कार्य होता है।
  • योग्यता – विभागीय पदोन्नति या अलग भर्ती नियमों के अनुसार योग्यता मांगी जाती है।
  • Skills – Leadership और Communication स्किल जरूरी है।
  • Salary  -संबंधित विभाग के Pay Level के अनुसार होती है।
  • Future Scope – ASI जैसे पदों तक पदोन्नति के अवसर मिलते है।
  • Pros & Cons – अधिक जिम्मेदारी और अनुभव, लेकिन कार्यभार भी बढ़ता है।

7. Jail Warder

  • काम -जेल परिसर की सुरक्षा, कैदियों की निगरानी और निर्धारित नियमों का पालन करवाने का काम दिया जाता है।
  • योग्यता – संबंधित राज्य की भर्ती के अनुसार योग्यता मांगी जाती है।
  • Skills- Alertness, Discipline और Patience आवश्यक है।
  • Salary – राज्य के वेतनमान के अनुसार सैलेरी दी जाती है।
  • Future Scope  -विभागीय पदोन्नति होती है।
  • Pros & Cons – सुरक्षा विभाग में करियर का विकल्प, लेकिन काम का वातावरण चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

8. Fireman

  • काम – आग बुझाना, बचाव कार्य और आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों की सहायता करने का काम होता है।
  • योग्यता – भर्ती के अनुसार शैक्षणिक और शारीरिक योग्यता जरूरी है।
  • Skills – Fitness, Teamwork और Emergency Response आवश्यक है।
  • Salary – संबंधित विभाग के नियमों के अनुसार मिलती है।
  • Future Scope – अनुभव और विभागीय पदोन्नति ह सकती है।
  • Pros & Cons – समाज सेवा का अवसर, लेकिन जोखिम और शारीरिक मेहनत अधिक हो सकती है।

9. Forest Guard

  • काम – वन क्षेत्र की सुरक्षा, गश्त और वन्यजीव संरक्षण संबंधी कार्य करना पड़ता है।
  • योग्यता – संबंधित राज्य की भर्ती के अनुसार मांगी जाती है।
  • Skills – Physical Fitness और Outdoor Working आवश्यक है।
  • Salary – राज्य के Pay Level के अनुसार मिलती है।
  • Future Scope – वन विभाग में पदोन्नति के अवसर मिलते है।
  • Pros & Cons – प्रकृति के बीच काम करने का अवसर, लेकिन यह पुलिस विभाग की नौकरी नहीं है और कार्यक्षेत्र अलग है।

10. Police Sub-Inspector (SI)

  • काम – जांच, पुलिस टीम का नेतृत्व और थाने या अन्य इकाई की जिम्मेदारियां का कार्य होता हैं।
  • योग्यता – सामान्यतः Graduation और संबंधित भर्ती की शर्तें आवश्यक रूप से मांगी जाती है।
  • Skills – Leadership, Investigation और Decision Making जरूरी है।
  • Salary – राज्य या केंद्रीय विभाग के वेतनमान के अनुसारदी जाती है।
  • Future Scope – Inspector और अन्य वरिष्ठ पदों तक पदोन्नति होती है ।
  • Pros & Cons – अधिक जिम्मेदारी और नेतृत्व का अवसर, लेकिन चयन प्रक्रिया और कार्यभार अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।

Best Courses Related to Police Constable

Police Constable बनने के लिए सामान्यतः कोई विशेष डिग्री या कोर्स अनिवार्य नहीं होता है। उम्मीदवार अपनी भर्ती की शैक्षणिक योग्यता पूरी करके आवेदन कर सकते हैं।

यहां कुछ उपयोगी विकल्प बताये गए है –

  • 10वीं के बाद 12वीं की पढ़ाई पूरी करना।
  • ITI, यदि तकनीकी या संबंधित पद के लिए उपयोगी हो।
  • Basic Computer Course।
  • Driving Training और वैध Driving Licence, यदि Driver पद का लक्ष्य हो।
  • Sports और Physical Fitness Training।
  • General Knowledge और Reasoning की तैयारी।

किसी निजी संस्थान का कोर्स करने से सरकारी नौकरी की गारंटी नहीं मिलती।

Career Growth and Future Scope

पुलिस विभाग में कांस्टेबल के रूप में शुरुआत करने के बाद सेवा नियमों, अनुभव, वरिष्ठता और विभागीय परीक्षा के आधार पर पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं।

एक सामान्य करियर क्रम इस प्रकार हो सकता है जो आगे की और बढ़ सकता है –

Constable → Head Constable → Assistant Sub-Inspector (ASI) → Sub-Inspector (SI)

यह क्रम हर राज्य और बल में समान नहीं होता। कुछ विभागों में पदोन्नति की शर्तें और पदों के नाम अलग हो सकते हैं।

Salary Structure

सैलेरी की बात करे तो पुलिस कांस्टेबल की सैलरी पूरे भारत में एक समान नहीं होती। यह राज्य, केंद्रीय सुरक्षा बल, Pay Level, भत्तों और नियुक्ति की शर्तों पर निर्भर करती है।

उदाहरण के लिए, CRPF के कांस्टेबल (GD) पद के सेवा नियमों में Pay Matrix Level-3 और ₹21,700–₹69,100 का वेतनमान दिया गया है। वहीं राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल का वेतनमान अलग Pay Level के अनुसार निर्धारित है।

अनुभव स्तर Salary Structure
Entry Level  संबंधित भर्ती के शुरुआती Pay Level और प्रशिक्षण नियमों के अनुसार
Mid Level  वार्षिक वेतन वृद्धि और लागू भत्तों के अनुसार
Experienced प दोन्नति, सेवा अवधि और विभागीय नियमों के अनुसार

सटीक In-hand Salary जानने के लिए भर्ती notification में Basic Pay, Training Stipend, DA, HRA और अन्य भत्तों की जानकारी जरूर देखें।

Common Mistakes Students Make

कुछ गलतिया ऐसी होती है जिन्हे छात्र आमतौर पर करते है। आपको इनके बारे में यह बताया गया है जिनका आपको खासतौर पर ध्यान रखना है –

  1. भर्ती का official notification पढ़े बिना आवेदन करना।
  2. दूसरे राज्य की आयु सीमा या Height को अपनी भर्ती पर लागू मानना।
  3. केवल लिखित परीक्षा की तैयारी करना और दौड़ को नजरअंदाज करना।
  4. बिना सही जानकारी के शारीरिक अभ्यास करना।
  5. गलत या अधूरे दस्तावेज जमा करना।
  6. Medical Standards की जानकारी नहीं लेना।
  7. Fake recruitment websites पर भरोसा करना।
  8. परीक्षा की तैयारी में नियमितता नहीं रखना।

Frequently Asked Questions (FAQs)

1. Police Constable बनने के लिए कितनी पढ़ाई जरूरी है ?

यह भर्ती पर निर्भर करता है। कुछ पदों के लिए 10वीं और कई राज्य पुलिस की सामान्य कांस्टेबल भर्ती के लिए 12वीं पास योग्यता मांगी जाती है।

2. क्या 12वीं के बाद पुलिस कांस्टेबल बन सकते हैं ?

हां। यदि उम्मीदवार संबंधित भर्ती की आयु, शैक्षणिक और शारीरिक योग्यता पूरी करता है, तो वह आवेदन कर सकता है।

3. Police Constable की आयु सीमा कितनी होती है ?

कई भर्तियों में न्यूनतम आयु 18 वर्ष होती है। अधिकतम आयु और आरक्षित वर्गों को मिलने वाली छूट भर्ती के नियमों पर निर्भर करती है।

4. पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए कितनी दौड़ लगानी पड़ती है ?

दौड़ की दूरी, समय और अन्य Physical Test Standards राज्य तथा भर्ती के अनुसार अलग होते हैं। सही जानकारी notification से लें।

5. Police Constable की सैलरी कितनी होती है ?

सैलरी राज्य, केंद्रीय बल और Pay Level के अनुसार अलग होती है। Basic Pay के अलावा लागू भत्ते भी मिल सकते हैं।

6. क्या लड़कियां Police Constable बन सकती हैं ?

हां। महिला उम्मीदवारों के लिए भी राज्य पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों में कांस्टेबल पदों पर भर्ती होती है। उनके शारीरिक मानक और अन्य शर्तें अलग हो सकती हैं।

7. Police Constable बनने के लिए कौन-सी परीक्षा देनी होती है ?

राज्य पुलिस के लिए संबंधित राज्य की भर्ती परीक्षा और SSC GD के लिए Staff Selection Commission की परीक्षा देनी होती है।

8. क्या Police Constable बनने के लिए Graduation जरूरी है ?

हर भर्ती में Graduation जरूरी नहीं है। कई कांस्टेबल पदों के लिए 10वीं या 12वीं पर्याप्त होती है।

9. Police Constable के बाद कौन-सा पद मिलता है ?

विभागीय नियमों के अनुसार Head Constable, ASI और SI जैसे पदों तक पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं।

10. Police Constable की तैयारी कैसे शुरू करें ?

सबसे पहले भर्ती की योग्यता और syllabus समझें। फिर लिखित परीक्षा के विषयों की पढ़ाई, Previous Year Papers, Mock Tests और Physical Training नियमित रूप से शुरू करें।

Conclusion – निष्कर्ष 

Police Constable उन युवाओं के लिए एक अच्छा करियर विकल्प हो सकता है जो समाज की सेवा करना चाहते हैं और अनुशासित जीवन के लिए तैयार हैं। इस पद के लिए केवल लिखित परीक्षा पास करना पर्याप्त नहीं होता, बल्कि शारीरिक फिटनेस, मेडिकल योग्यता और दस्तावेजों की सही जानकारी भी जरूरी है।

10वीं या 12वीं पास उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार राज्य पुलिस और SSC GD जैसी भर्तियों पर ध्यान दे सकते हैं। आवेदन करने से पहले आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, Height, Running और Selection Process को आधिकारिक notification से जरूर जांचें। सही योजना, नियमित पढ़ाई और लगातार शारीरिक अभ्यास से पुलिस विभाग में करियर बनाने की तैयारी बेहतर की जा सकती है।

नोट – सही और सटीक जानकरी के लिए हमेशा ऑफिसियल  वेबसाइट द्वारा जानकारी जरूर प्राप्त करे।

Leave a Comment