CBSE 10th Result 2026 का इंतजार लाखों छात्र और अभिभावक कर रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया जाएगा, रिजल्ट को छात्र अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID की मदद से ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। अगर आपने इस साल CBSE Class 10 Board Exam दिया है, तो यह आर्टिकल आपके लिए रिजल्ट चेक करने में बहुत सहायता करने वाला है।
इस आर्टिकल में हम आपको CBSE 10th Result 2026 latest update, संभावित रिजल्ट डेट, रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका, पासिंग मार्क्स, Rechecking Process, Compartment Exam Details और जरूरी links की पूरी जानकारी आसान हिंदी भाषा में देंगे। साथ ही, उन सवालों के जवाब भी मिलेंगे जो छात्र को Confusion कर रहे हो और अक्सर छात्र Google पर search करते हैं।
CBSE 10th Result 2026: Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| परीक्षा/बोर्ड का नाम – (Exam Name) | Central Board Of Secondary Education (CBSE) |
| रिजल्ट का नाम -( Result Name) | CBSE Class 10 Result 2026 |
| वर्ष – (Year) | 2026 |
| रिजल्ट स्टेटस – (Result status) | जारी (Check Online) |
| रिजल्ट डेट – (Result Date) | अप्रैल 2026 (संभावित/घोषित) |
| Official Website | cbse.gov.in |
| रिजल्ट वेबसाइट | results.cbse.nic.in |
| जरूरी Login Details | Roll Number, School Number, Admit Card ID |
CBSE 10th Result 2026 Latest Update
CBSE द्वारा Class 10 Result 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। इस साल बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र लगातार रिजल्ट डेट को लेकर अपडेट खोज रहे हैं। छात्रों द्वारा अब यह रिजल्ट ऑनलाइन देखा जा सकता है
पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो CBSE अक्सर अप्रैल या मई में Class 10 का रिजल्ट जारी करता है। छात्र अपना रिजल्ट यहाँ नीचे दिए गए निम्न प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं:
- Official Website
- DigiLocker
- UMANG App
- SMS Service
यदि वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण server slow हो जाए, तो छात्र DigiLocker और UMANG app का उपयोग कर सकते हैं।
Important Dates
| इवेंट | संभावित तिथि |
|---|---|
| CBSE Class 10 Exam Start Date | फरवरी 2026 |
| परीक्षा समाप्त | मार्च 2026 |
| रिजल्ट जारी होने की तिथि | अप्रैल 2026 |
| Rechecking आवेदन शुरू | रिजल्ट के बाद |
| Compartment Exam | जुलाई 2026 |
| Compartment Result | अगस्त 2026 |
नोट: सटीक तिथियां CBSE की आधिकारिक घोषणा के अनुसार अपडेट की जाएंगी।
CBSE 10th Result 2026 कैसे चेक करें? (Step by Step)
अगर आप पहली बार बोर्ड रिजल्ट चेक कर रहे हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:
Method 1: Official Website से रिजल्ट देखें
Step 1:
सबसे पहले आपको अपना गूगल ब्राउज़र ओपन करना है और CBSE की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना है।
Step 2:
ओपन करने के बाद आपको होमपेज पर “CBSE Class 10 Result 2026” लिंक दिखाई देगी आपको उस पर क्लिक करना है।
Step 3:
जब आप क्लिक करोगे तो आपके सामने डिटेल्स का पेज ओपन हो जायेगा, नीचे जो डिटेल्स दी गयी है वो आपको वहा पर भरना है।
- Roll Number
- School Number
- Admit Card ID
- Security Pin
आपको वहा यह सारी डिटेल्स दर्ज करना है।
Step 4:
उसके बाद नीचे आपको एक Submit का बटन दिखाई देगा आपको Submit बटन पर क्लिक करना है।
Step 5:
जैसे ही आप Submit बटन पर क्लिक करोगे आपका नया पेज ओपन हो जायेगा और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
Step 6:
अगर आपको अपने रिजल्ट की मार्कशीट डाउनलोड करना है या प्रिंट निकालना है तो आपको ऊपर एक डाउनलोड बटन का चिन्ह दिखाई देगा जिस पर क्लिक करके आप प्रिंट निकाल सकते है और पीडीऍफ़ भी डाउनलोड कर सकते है ।
Method 2: DigiLocker से मार्कशीट डाउनलोड करें
बहुत से छात्र वेबसाइट slow होने पर DigiLocker का उपयोग करके भी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते है।
DigiLocker से मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका :
- सबसे पहले आपको गूगल ब्राउज़र या एप्प स्टोर से अपने मोबाइल मे DigiLocker App को डाउनलोड करना है।
- डाउनलोड होने के बाद आपको ऐप ओपन करना है और अपना मोबाइल नंबर डालकर login करना है।
- उसके बाद आपके सामने ऐप का डैशबोर्ड ओपन हो जायेगा, आपको सबसे पहले CBSE section लिखा है वहां क्लिक करना है।
- आगे के स्टेप में आपको Class 10 Marksheet वाला ऑप्शन चुनना है।
- जैसे ही आप उसपे क्लिक करोगे आपसे आपके Roll Number मांगे जायेंगे, आपको वहां अपने रोल नम्बर डालके सबमिट करना है।
- आपके सामने सबमिट करते ही आपकी डिजिटल मार्कशीट शो हो जाएगी आप डाउनलोड बटन पर क्लिक करके अपनी मार्कशीट मोबाइल में डाउनलोड कर सकते है।
यह मार्कशीट कई जगह provisional document के रूप में मान्य होती है।
रिजल्ट में कौन-कौन सी जानकारी होगी?
जब आप CBSE 10th Result 2026 डाउनलोड करेंगे, उसमें कई जरूरी जानकारियां होती हैं। इन्हें ध्यान से verify करना जरूरी है।
मार्कशीट में निम्न्न जानकारी होती है जिसको आपको ध्यान में रखना है –
- छात्र का नाम
- Roll Number
- माता-पिता का नाम
- School Name
- Subject-wise Marks
- Theory Marks
- Practical/Internal Marks
- Total Marks
- Grade
- Result Status (Pass/Compartment)
अगर किसी जानकारी में गलती हो, तो तुरंत अपने स्कूल से संपर्क करें।
CBSE Class 10 Passing Marks 2026
CBSE में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने जरूरी होते हैं। यहाँ नीचे आपको Passing Criteria दिया गया है जो इस प्रकार होता है।
Passing Criteria
- Theory में minimum marks जरूरी
- Internal assessment भी महत्वपूर्ण
- Overall subject score 33% होना चाहिए
उदाहरण:
यदि किसी विषय के कुल अंक 100 हैं, तो छात्र को पास होने के लिए कम से कम 33 अंक चाहिए होंगे।
कुछ मामलों में CBSE grace marks भी दे सकता है, लेकिन इसकी गारंटी नहीं होती।
Rechecking/Revaluation Process
अगर आपको लगता है कि आपके नंबर उम्मीद से कम आए हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। अगर आपको लगता है की छात्र की कॉपी चेक करने में कोई गलती हुई हो या नंबर योग्यता से काम आये हो और ज्यादा आने चाहिए तो CBSE छात्रों को answer sheet verification और rechecking की सुविधा भी देता है।
Answer Sheet Verification और Rechecking की प्रक्रिया:
- सबसे पहले आपको CBSE के Official portal पर जाना है।
- उसके बाद आपको Revaluation/Rechecking लिंक को सलेक्ट करना है।
- आगे आपको Subject select करना है।
- उसके बाद आपको रीचेकिंग की फीस जमा करनी होती है आप यही से फीस ऑनलाइन जमा कर सकते है।
- फीस जमा होने के बाद आपको आवेदन को submit करना है।
Rechecking में क्या होता है?
- Marks calculation दोबारा check होती है।
- कोई answer unmarked तो नहीं रहा, यह भी चेक किया जाता है।
- Totaling errors की जांच भी होती है।
नोट : ध्यान दें कि rechecking के बाद marks बढ़ भी सकते हैं, घट भी सकते हैं या same रह सकते हैं।
Compartment Exam Details
यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाता, तो उसे साल बर्बाद करने की जरूरत नहीं होती। इसके लिए बोर्ड द्वारा Compartment Exam आयोजित किया जाता है जिसमे छात्र को पास होने का दोबारा मौका मिल जाता है।
Compartment Exam के फायदे
- इसमें छात्र का साल खराब नहीं होता है।
- छात्र को एग्जाम देने का दोबारा मौका मिलता है।
- इस एग्जाम का जल्दी result जारी हो जाता है।
कौन ये एग्जाम दे सकता है?
- जो छात्र 1–2 subjects में fail हुए हों, मतलब जिस छात्र के 1 या 2 विषय में सपरमेन्ट्री आयी हो वो छात्र यह एग्जाम दे सकते है।
Compartment Exam कब होंगे?
आमतौर पर यह एग्जाम जुलाई 2026 में आयोजित किए जाते हैं।
इन एग्जाम का रिजल्ट अगस्त में जारी किया जा सकता है।
Important Links
| सेवा | विवरण |
|---|---|
| Official Website | cbse.gov.in |
| Result Portal | results.cbse.nic.in |
| DigiLocker | digilocker.gov.in |
| UMANG App | मोबाइल ऐप |
CBSE 10th Result 2026 से जुड़ी जरूरी बातें
- रिजल्ट चेक करते समय Admit Card अपने पास रखें।
- Website slow हो तो बार-बार refresh न करें। वेबसाइट का सर्वर डाउन होने की वजह से वह ओपन नहीं होती है।
- DigiLocker और UMANG App का विकल्प रखें।
- Original marksheet बाद में स्कूल से मिलेगी।
- किसी fake website पर details दर्ज न करें। CBSE की ऑफिसियल वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट चेक करे।
FAQs – CBSE 10th Result 2026
Q1. CBSE 10th Result 2026 कब आएगा?
आमतौर पर CBSE Class 10 का रिजल्ट अप्रैल या मई में जारी करता है। सटीक तारीख बोर्ड की आधिकारिक घोषणा पर निर्भर करेगी।
Q2. CBSE 10th Result 2026 कैसे चेक करें?
आप official website, DigiLocker, UMANG App और SMS के जरिए रिजल्ट देख सकते हैं। आर्टिकल में यह सारे तरीके बताये गए है।
Q3. रिजल्ट देखने के लिए कौन-कौन सी details चाहिए?
छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए नीचे दी गयी यह कुछ डिटेल्स चाइये होती है –
- Roll Number
- School Number
- Admit Card ID
रिजल्ट के लिए यह डिटेल्स की जरूरत होती है।
Q4. CBSE Class 10 में पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?
CBSE Class 10 में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी होते हैं।
Q5. क्या DigiLocker की marksheet valid होती है?
हाँ, DigiLocker की डिजिटल marksheet कई संस्थानों में provisional document के रूप में मान्य होती है।
Q6. अगर नंबर कम आएं तो क्या करें?
छात्र rechecking या revaluation के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें नंबर बढ़ भी सकते है घट भी सकते है।
Q7. Compartment exam कौन दे सकता है?
जो छात्र एक या दो विषयों में fail होते हैं, वे compartment exam दे सकते हैं।
Q8. Original marksheet कब मिलेगी?
रिजल्ट जारी होने के कुछ समय बाद स्कूल द्वारा original marksheet दी जाती है।
Conclusion
CBSE 10th Result 2026 छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, लेकिन इसे लेकर ज्यादा तनाव लेने की जरूरत नहीं है। बहुत से छात्र अपनी उम्मीद के जितना रिजल्ट आने की आशंका रखते है लेकिन यह उनकी योग्यता पर निर्भर करता है। रिजल्ट चाहे जैसा भी हो, आगे कई अवसर उपलब्ध रहते हैं। सबसे जरूरी है कि छात्र सही जानकारी रखें और official updates पर ही भरोसा करें। रिजल्ट जारी होते ही आप ऊपर बताए गए तरीकों से आसानी से अपना CBSE 10th Result 2026 चेक कर सकते हैं।